पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियम 134 ए : 1200 विद्यार्थियों को रोल नंबर वितरित किए

नियम 134-ए : 1200 विद्यार्थियों को रोल नंबर वितरित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | शिक्षा का अधिकार नियम 134-ए के तहत रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए शुक्रवार से रोल नंबर वितरण का काम शुरू हो गया। शुक्रवार को 1200 विद्यार्थियों के रोल नंबर वितरित कर दिए गए। अब शनिवार को छुट्टी के दिन भी रोल नंबर बांटे जाएंगे। शुक्रवार को सुबह ही परिजन अपने बच्चों के रोल नंबर लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 7 टीमों का गठन किया गया। 7 अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए जिसके माध्यम से विद्यार्थियों काे रोल नंबर वितरित किए गए। संतोष कुमार, संजय मेहता ने बताया कि अब शनिवार को भी सुबह 9 से 5 बजे तक रोल नंबर वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...