पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता हरकी देवी कॉलेज में हुए विदाई समारोह में हरप्रीत बनी मिस एमएचडी

माता हरकी देवी कॉलेज में हुए विदाई समारोह में हरप्रीत बनी मिस एमएचडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | माता हरकी देवी महिला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई देने के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह की शुरुआत कॉलेज के सचिव मंदर सिंह और प्रिंसिपल डॉ. शमीम शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें प्रभजोत कौर और सतवीर ने एक युगल नृत्य गायन प्रस्तुत किया। गीत के बोले थे ‘लभदे पढ़ाकू कोई जॉब करदा…।’ बाद में हरप्रीत, शिक्षा, वीरपाल और सवीना ने भी सिलसिलेवार गीत गायन किया। मनोरंजक गेम्स के आधार पर समनदीप और सिमरजीत विजेता घोषित हुए। निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. पूनम कौशिक, प्रो. जसप्रीत कौर व प्रो. नैंसी ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं की ओर से की गई कैटवॉक, मंचीय प्रस्तुतिकरण आत्मविश्वास के आधार पर हरप्रीत कौर को मिस एमएचडी के खिताब से नवाजा। जबकि रूपाली को मिस पर्सनेलिटी, लवप्रीत कौर को मिस टैलेंट, संदीप कौर को मिस चार्मिंग और मीना को मिस स्माइल घोषित किया। गजल, नीतिका व सवीना ने सिलसिलेवार मंच संचालन किया।

खबरें और भी हैं...