अंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाला पैदल मार्च
सिरसा | डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय इकाई ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सीडीएलयू के गेट न. दो से शहर के अंबेडकर चौक तक दोपहर बाद शाम 4 बजे पैदल मार्च निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल बारोलिया ने की। उन्होंने बाबा साहब के तीन मूल मंत्रों के बारे में सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया। शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो की व्याख्या करते हुए बाबा साहब की विचारधाराओं से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल बारोलिया के साथ संगठन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कुलविंद्र छाछिया, ममता, मनप्रीत मांड्या, दीपिका, सुखविंद्र, राहुल चावला, आकाश मेहरा, नवीन खन्ना, संदीप, अजय, अनिल, प्रवीन नागर भी उपस्थित थे।