पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएससी व बीसीए के विद्यार्थियों ने दी सीनियर्स को विदाई

बीएससी व बीसीए के विद्यार्थियों ने दी सीनियर्स को विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जेसीडी विद्यापीठ में स्थित मैमोरियल पीजी कॉलेज के बी-एससी मेडिकल, नॉन मेडिकल व बीसीए के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम फ्रेंजी ईव-2018 का आयोजन करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप स्नेही ने किया। मंच संचालन छात्राएं नाजुक, साक्षी एवं निधि ने किया। विदाई समारोह में बी.एससी. मेडिकल के छात्र जसकरण एवं छात्रा उर्वशी ने गीत सुनाया। बीसीए के सचिन एंड ग्रुप की ओर से पंजाबी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए भंगड़ा प्रस्तुत किया। प्रिंस एंड ग्रुप व मोहित एंड ग्रुप ने भी प्रस्तुति दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप स्नेही ने कहा कि जीवन में जो भी कार्य करे, सच्ची लगन, मेहनत, ईमानदारी के साथ करे तो आप कभी असफल नहीं हो सकते।

खबरें और भी हैं...