बाबा साहब ने किया दलितों के उत्थान का काम: डॉ. रोहताश
सिरसा | स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी व नेशनल कॉलेज इकाई कमेटी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. रोहतास ने कहा कि बाबा साहब ने कानून मंत्री से लेकर संविधान निर्माता तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाई को पार करते हुए दलितों के लिए व विशेषकर महिलाओं के विशेष कानून का निर्माण कर महिलाओ की स्थिति में सुधार किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जसकरण ने बताया कि बाबा साहब एक अर्थशास्त्री भी थे। इकाई प्रधान हरजीत गदराना ने कहा कि उन्होंने खुद शिक्षित बन दूसरों को ज्ञान का दीपक दिखाया।