पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावरिया समाज की कार्यकारिणी गठित, सोहन लाल बने उपाध्यक्ष

बावरिया समाज की कार्यकारिणी गठित, सोहन लाल बने उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देसूजोधा से विचार विमर्श करने उपरांत प्रदेशाध्यक्ष प्रभुदयाल भाटी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें सोहन लाल, लीला राम, पाल सिंह को उपाध्यक्ष, छन्नू राम, मंगत राम परिहार, रघवीर सिंह प्रीतम सिंह को महासचिव, गंगा राम डिंग, चानन सिंह राठौड़, ओमप्रकाश को सचिव, हरी राम दादरी व प्यारेलाल खारिया को संगठन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सतनाम सिंह धर्मपुरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भाटी ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समाज मे फैली हुई कुरीतियों नशाखोरी, अशिक्षा, मृत्यु भोज, शोक दिवस, बाल विवाह आदि पर अंकुश लगाने पर काम करेगी। बालिकाओं की शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...