न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान से हजारों की नकदी व एलसीडी चोरी
शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान से चोर हजारों रुपयों की नकदी व एक एलसीडी चुराकर ले गए। कुछ देर बाद मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मूल रूप से गांव मौजदीन व हाल न्यू हाउसिंग बोर्ड में किराए पर रह रहे बछत्तर सिंह ने बताया कि वह काफी समय से यहां रह रहा है। उसने बताया कि बीती शाम वह गुरुद्वारे में परिवार के साथ गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उसके मकान में घुसकर अलमारी में रखी करीब 6 हजार की नकदी, एक एलसीडी व सरपंची का पहचान पत्र चुराकर ले गए। कुछ देर बाद मकान के उपर रह रहे मकान मालिक जब नीचे आए तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत फोन के माध्यम से सूचित किया। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सामान संभाला तो नकदी व एलसीडी गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया और तथ्य जुटाए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।
मौजगढ़ में बच्चे के साथ दुराचार
गांव मौजगढ़ निवासी एक बच्चे के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मासूम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मासूम के परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस का ही युवक उनके परिवार के बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्चे ने घर आकर परिजनों को घटना बारे बताया जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
खुईयांनेपालपुर में करंट से झुलसे किसान की मौत
गांव खुईयांनेपालपुर में बीते 4 दिन पूर्व 11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गिरने से गंभीर रूप से घायल किसान परविंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि किसान परविंद्र सिंह बीती 11 अप्रैल रात को बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गुरुद्वारा के समीप सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन दिन तक सिरसा में उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर किया गया, जहां शनिवार रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन बिजली निगम के जेई ओमप्रकाश कड़वासरा व अमर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए पुरानी 3 तारें बदल दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसफार्मर व पुरानी तारों आदि की समस्या पर एस्टीमेट बनाने का आश्वासन भी दिया था। मृतक के परिजन निक्का सिंह, गुरजंट सिंह व ग्रामीण लाला राम, भूप सिंह, जगसीर सिंह, ज्योण सिंह, सोनू सिंह, हरबंस सिंह, सेवक सिंह, अमरपाल ग्रामीणों ने इस घटना के लिए विद्युत निगम को दोषी ठहराते हुए कहा कि अगर विभागीय कर्मचारी समय रहते समस्या का समाधान कर देते तो ये हादसा न होता। उन्होंने बताया कि गांव में जो 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई तार जा रही है वो जर्जर हालत में है तथा जगह-जगह पर जोड़ है। इसके लिए उन्होंने विभाग को कई बार अवगत करवा दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
इनवर्टर की बैटरी फटने से महिला झुलसी
चौपटा | खंड के गांव बरासरी में इनवर्टर की बैटरी फटने से एक महिला झुलस गई। जोरदार धमाके से मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बरासरी गांव के मानस्वरूप के घर में लगे इनवर्टर की बैटरी में सुबह अचानक धमाका हुआ। इस पर मानस्वरूप की प|ी धमाके की आवाज सुनकर कमरे के अंदर गई तो तेजाब के छींटे शरीर पर लग गए। पूरे कमरे में तेजाब बिखर गया। तेज धमाके के कारण घर के मकान के शीशे टूटकर बिखर गए। तेजाब से झुलसी मानस्वरूप की प|ी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।