सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर अासिफा को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के कठुआ की घृणित एवं वीभत्स रूह कंपाने वाली अमानवीय घटना को लेकर शहर के युवाओं ने सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर आक्रोश जताया व मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की हैं।
इस अवसर पर समस्त युवाओं ने कहा कि कठुआ में एक बच्ची के साथ मंदिर में हुए सामूहिक बलात्कार ने पूरे देश को झिंझोड़ कर रख दिया है। वह बच्ची सभी की सांझी बच्ची थी और उसके साथ यह जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। युवाओं ने नम आंखों से कहा कि जरा सोचिए उस 8 साल की बच्ची पर क्या गुजरी होगी, जिसके साथ यह घिनौना अपराध हुआ। बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ और उसे मार दिया गया। अगर आप उस बच्ची के लिए न्याय नहीं मांग सकते तो आप कुछ नहीं हैं और कुछ नहीं कर सकते। जो भी लोग महिलाओं के हित में और उनके लिए न्याय मांग रहे हैं उन्हें इस घटना को जानने के बाद स्टैंड लेना चाहिए। आवाज उठानी चाहिए। बलात्कारियों के खिलाफ आवाज उठाइए। इस मौके पर कवि कर्ण दुग्गल, विशाल खट्टर, चिक्की मेहता, दिनेश पंवार, ललित छिंपा, मनीष खोखा, दीपक मोंगा, आकाश चाचाण, दीपक भाटीवाल, प्रदीप शर्मा, विशाल कंबोज, पवन भी मौजूद रहे।
ऐलनाबाद में निकाला कैंडल मार्च
ऐलनाबाद | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप की शिकार हुई बालिका आसिफा को न्याय दिलाने के लिए शहर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। अखिल भारतीय नौजवान सभा के सर्वजीत सिद्धू के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च तलवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर देवीलाल चौक व गांधी चौक होता हुआ पालिका बाजार पहुंचा। यहां उन्होंने मोमबत्तियां रखकर आसिफा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने आसिफा के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर साहिल प्रजापति, जगजीत सिंह, राजू रमाणा, मंधीर सिंह मौजूद थे।