इनहांसमेंट के विरोध में रोज सीएम व पीएम को भेजेंगे पत्र
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की आेर से आने वाली इनहांसमेंट के विरोध में सेक्टर निवासियों ने फैसला लिया है कि अब प्रतिदिन सेक्टरवासी सीएम और पीएम को पोस्टकार्ड भेजेंगे। बुधवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जींद में आयोजित प्रदेशस्तरीय रैली में शामिल भी हुआ।
बुधवार सुबह जींद के लिए हुडा रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजपाल, मालाराम पारीक, सुरेंद्र जाखड़ एडवोकेट, संजय गोयल, डॉ. मदन लाल, अशोक कुमार रवाना हुए। एसोसिएशन के सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि जींद में आयोजित प्रदेशस्तरीय रैली में 13 जिलों से सेक्टरवासी शामिल हुए। इस दौरान फैसला हुआ कि अब इनहांसमेंट के विराेध में सरकार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 6 मई को हिसार में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार को मनाओ या हटाओ का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर निवासी प्रत्येक परिवार प्रतिदिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर मांग करेंगे कि इनहांसमेंट का फैसला वापस लिया जाए।
इनहांसमेंट के विरोध में जींद रैली में गए सिरसा के हुडा सेक्टरवासी