चौटाला रोड पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं
सिरसा |चौटाला रोड पर मंगलवार रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना बारे सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल तक पहुंचाया। गांव आसाखेड़ा निवासी राजेश कुमार पुत्र दलीप सिंह ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसकी ढाणी चौटाला रोड पर पड़ती है। बीती देर रात तेज कराहने का आवाज सुनकर उसने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया है।