- Hindi News
- National
- असेसमेंट परीक्षा में 953 विद्यार्थी उत्तीर्ण अब 526 सीटों पर मेरिट से होगा दािखला
असेसमेंट परीक्षा में 953 विद्यार्थी उत्तीर्ण अब 526 सीटों पर मेरिट से होगा दािखला
शिक्षा का अधिकार नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला के लिए आयोजित परीक्षा का सिरसा खंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची भी शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। सिरसा खंड के 1717 परीक्षार्थियों में से केवल 953 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए। खंड में कुल 526 सीटे हैं। अब शिक्षा विभाग अभिभावकों की ओर से दिए गए इनकम सर्टिफिकेट और बीपीएल कार्ड की वैधता की भी जांच करेगा। फर्जीवाड़ा अपनाने वाले अभिभावकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी।
निजी स्कूलों में फ्री दाखिला के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम बुधवार सुबह जारी किया जाना था। इसलिए अभिभावक सुबह ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र होना शुरू हो गए। लेकिन तब तक परिणाम तैयार नहीं था। इसलिए विभागीय अधिकारियों ने दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी किया। अब गुरुवार से दाखिला शुरू हो जाएगा। उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की मेरिट बनाई जाएगी और मेरिट अनुसार ही दाखिला का मौका मिलेगा।