महिला ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
सिरसा | डबवाली निवासी एक महिला ने पड़ोस के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डबवाली स्थित बस स्टैंड के पीछे रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बीती 16 अप्रैल रात को साढ़े नौ बजे के करीब उसके पड़ोस में ही रहने वाला करीब 50 वर्षीय घनश्यामदास अचानक उसके घर में घुस आया। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।