खेत की मिट्टी में कमी के अनुसार पोषक तत्वों का डालना जरूरी
सिरसा | कृषि वैज्ञानिक एन पी के के सूत्र के अनुसार सलाह देते हैं। एन अर्थात नाइट्रोजन की कमी को यूरिया डालकर पूरा किया जा सकता है। पी यानी फास्फोरस की कमी पर डीएपी और के मतलब पोटेशियम की कमी पर न्यूरोटा ए पोटाश खेत में डालने की सलाह दी जाती है। वैसे न्यूरोटा के पोटाश को पोटाशियम की कमी होने पर ही डालना चाहिए अन्यथा नहीं। इसके साथ ही माइक्रो न्यूट्रेंट (सूक्ष्म पोषक तत्व) जिंक, सल्फर और आयरन की कमी के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्व डाले जा सकते हैं। इन सूक्ष्म पोषक तत्वों को फर्टिलाइजर्स के साथ डालने से फायदा होता है।