पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवाते खेल में मनिंदर सिंह ने 43 किलो व सुरिंदर ने 34 किलो भारवर्ग में जीता स्वर्ण

सवाते खेल में मनिंदर सिंह ने 43 किलो व सुरिंदर ने 34 किलो भारवर्ग में जीता स्वर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव नीलांवाली के इंडियन हैरिटेज स्कूल के 6 बच्चों ने सिरसा के शहीद भगत सिंह खेल परिसर में हुई राष्ट्रीय सवाते खेल प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता से जीतकर लौटे बच्चों का बुधवार को स्कूल में स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रिंसिपल भीमसैन बिश्नोई ने सम्मानित किया और कहा कि बच्चों को खेलों के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों की क्षमताओं व खूबियों से रूबरू होने अवसर मिलता है वहीं खुद में ओर सुधार करने की प्रेरणा मिलती है।

कोच सुरेंद्र कुमार तथा जगतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरला, मणिपुर, और हरियाणा से आए बच्चों ने भाग लिया। इंडियन हैरिटेज स्कूल की कक्षा 7वीं के मनिंदर सिंह ने 43 किलो भारवर्ग व 6वीं के सुरिंदर सिंह ने 34 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि कक्षा 6वीं के दिलशान सिंह ने 32 किलो तथा मनजीत सिंह ने 43 किलो भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 6वीं के जसकीरत सिंह ने 54 किलो तथा चौथी कक्षा के गुरसिमरन सिंह ने 25 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

डबवाली। गांव नीलांवाली स्थित इंडियन हैरिटेज स्कूल में पहुंचे विजेता बच्चे।

खबरें और भी हैं...