महिलाओं की निजी स्वतंत्रता ही सशक्तिकरण: कायत
सिरसा| बदलते परिवेश में महिलाओं को अपनी निजी स्वतंत्रता और खुद फैसले लेने का अधिकार ही महिला सशक्तिकरण है।उक्त विचार स्थानीय शाह सतनाम गर्ल्स कालेज में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में राजकीय महाविद्यालय सिरसा में इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. निर्मला कायत ने कहा कि छात्राओं को अपनी निजी पहचान को आगे कर सफलता की सीढिय़ां चढ़ना जरूरी है। उन्होेंने भारतीय संस्कृति व इतिहास में महिलाओं के सशक्त योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी की अनूठी सोच सदियों से ही हमारे इतिहास में गवाही देती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता मोंगा ने अतिथि डॉ.निर्मला कायत का स्वागत किया।