पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने देश भर में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मौन मार्च निकाला व विश्वविद्यालय से प्रदर्शन करते हुए राजकीय महाविद्यालय एसएफआई इकाई के साथ बस स्टैंड सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। एसएफआई के अध्यक्ष हरजीत ने कहा कि कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मुस्लिम बच्ची के साथ आठ दिनों तक मंदिर के अंदर रेप करना और फिर उस लड़की को मार दिया जाता है।

वहीं यूपी के उन्नाव जिले में भाजपा का एमएलए एक युवती के साथ कई दिनों तक गैंग रेप करते हैँ और जब युवती का पिता इसके खिलाफ बोलता है तो उसे पुलिस हिरासत में लेकर एमएलए का भाई उसे पुलिस हिरासत में मारता है, फिर उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। उसके बाद भी वहां का प्रशासन कुछ भी कार्रवाई नहीं करता है। सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। वहीं दो दिन पूर्व गुजरात के सूरत जिले भी कच्छ सरकार की छात्र विंग के जिलाध्यक्ष भी सूरत के रेप कांड के दोषी है। जिसको गिरफ्तार तो कर ले लिया लेकिन मौजूदा सरकार उसको बचाने में लगी हुई। उन्होंने कहा कि एसएफआई मांग करती है कि देश में हो रही रेप की घटनाओं पर रोक लगे। एसएफआई के राज्य सहसचिव विनोद गिल ने कहा कि ये भाजपा जो मनुवादी सोच को प्रदेश में थोपना चाहती है। कश्मीर की रेप की घटना को वहां के भाजपा सांसद और आरएसएस की सह इकाई हिंदु एकता उन आरोपियों को निर्दोष साबित करने में लगी है। यही हाल यूपी की घटना का है। वहां भी यूपी के सीएम भी आरोपी एमएलए को बचाने में लगे हुए हैं। सरकार की महिला विरोधी सोच इसी से दिखती है की केंद्र व राज्य की सरकार महिलाओं के लिए कितनी सजग है। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए।

सिरसा। बस स्टैंड के सामने स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के सदस्यों ने देश में हो रही रेप की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए।

छात्र संगठन ने पुतला फूंका और ज्ञापन भेजकर जताया रोष

सिरसा | चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कठुआ व उन्नाव के दोषियों को सजा दिलाने व मनुवादी विचारों के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। दिशा छात्र संगठन के तहत प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ छह लोगों ने सात दिन तक सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने भी इस काम में उनका साथ दिया। उन्नाव उत्तर प्रदेश की घटना पर भी रोष जताया। इस अवसर पर दिशा छात्र संगठन के कुलविंदर, सुरेंद्र, गुरदीप, गुरप्रीत, सुखप्रीत, सुखवंत, सीमा, सुमेधा, गायत्री, ऋतु मौजूद थे।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के डॉ. अंबेडकर लॉ विभाग के छात्रों ने देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती रेप, गैंगरेप व मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को राष्ट्रपति के नाम डीसी की अनुपस्थिति में डीआरडीओ भगवान दास को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता रविंद्र बाल्यान, बजरंग दास इंदल, धीरज नड्डा, हर्ष बंसल व चंदन रॉयल ने ज्ञापन के माध्यम से इन घटनाओं को सभ्य समाज के माथे पर कलंक बताया। छात्र नेता इंदल ने कहा कि आसिफा व उन्नाव की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है।

खबरें और भी हैं...