हवन के साथ वेद मंत्रोच्चारण किया
सिरसा | आध्यात्मिक कार्यों को समर्पित श्री ब्राह्मण शक्ति मंच एवं श्री शिवशक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पंडित विजय शर्मा के नेतृत्व में आर्य समाज मंदिर में हवन करते हुए वेद मंत्रोच्चारण किया। बुधवार को आर्य समाज मंदिर में भगवान परशुराम जयंती समारोह के साथ रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर आर्य समाज के वेदप्रचार मंत्री जगदीश सिंवर, कुलदीप आर्य, साधुराम टप्पी, इंद्रपाल आर्य, मुनीष आदि भी थे।