पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनहांसमेंट वापस न लेने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे

इनहांसमेंट वापस न लेने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। इनहांसमेंट के खिलाफ धरना देते सेक्टर वासी।

सेक्टरवासी बोले, कोई समझौता नहीं करेंगे

भास्कर न्यूज | सिरसा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टरवासियों पर संभावित इनहांसमेंट के विरोध में सेक्टर निवासियों ने सोमवार को महिलाओं सहित धरना दिया। अब सेक्टरवासियों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही अब एसोसिएशन की मीटिंग कर बुधवार से प्रदेशस्तरीय धरना चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

सोमवार दोपहर हुडा सेक्टर के पार्ट 19 व 20 पार्ट तृतीय के निवासी हुडा ऑफिस के बाहर एकत्र हो गए। हुडा वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रधान राजेंद्र बजाज, सचिव राजपाल सिंह के नेतृत्व में माला राम, राजेंद्र बजाज, डीसी रंगा, धर्म सिंह ढाका, टेक चंद, रणजीत सिंह, लख्मी चंद, हरप्रीत सिंह, पवन तायल, विनोद मेहता, सुशील शर्मा, एडवोकेट संजय गोयल, बलबीर सिंह बैनीवाल ने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। धरना पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर रोष भी जताया।

चुनाव बहिष्कार करेंगे: राजेंद्र बजाज

एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र बजाज ने कहा कि चाहे कैसी भी हालात क्यों ना हो जाए वे इस इनहांसमेंट रूपी दानव के विरोध में इसे मारने के लिए और इसे खत्म करने के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि विभाग इसी तरीके से प्रताड़ित करता रहा तो आगामी चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय धरना शुरू करने का लेंगे फैसला

मंगलवार को भी धरना जारी रहेगा। इस दौरान धरना स्थल पर मीटिंग कर बुधवार से प्रदेशस्तरीय धरना शुरू करने का भी फैसला लिया जाएगा। प्रदेशस्तरीय धरना चंडीगढ़ के अलावा दो अन्य शहरों में शुरू करने पर भी विचार चल रहा है।\\\'\\\' राजपाल सिंह, सचिव, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, सिरसा।

खबरें और भी हैं...