दुर्घटना में सिरसा का युवक और दिल्ली की युवती घायल
दुर्घटना में सिरसा का युवक और दिल्ली की युवती घायल
सिरसा | गांव खैरेकां के पास हुई सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर गणेशीलाल का नाती विश्वास चौधरी और दिल्ली की एक युवती घायल हो गए। युवती किसी काम से सिरसा आई थी और लिफ्ट लेकर विश्वास की कार में बैठी थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर से टकरा गई। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में युवती को अग्रोहा रेफर कर दिया। युवक को हिसार के जिंदल अस्पताल में दािखल कराया गया है।