पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैर संचारी रोग की जांच के लिए लगे कैंप में 102 मरीजों का पंजीकरण

गैर संचारी रोग की जांच के लिए लगे कैंप में 102 मरीजों का पंजीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थेहड़ मोहल्ले में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। कैंप में गैर संचारी रोगों के रोगियों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया और कैंप में 102 मरीजों का पंजीकरण भी किया।

सिविल सर्जन डाॅ. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि कैंप का आयोजन आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए है। इसके अतिरिक्त गैर संचारी रोग जिनमें ब्लड प्रेशर, शुगर और कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जनसंख्या आधारित जांच कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है। इसके तहत बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा जिंदल ने बताया कि गैर संचारी रोगों के कारण शहरी और ग्रामीण दोनों ही आबादियों में मृत्यु संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन बीमारियों से बड़ी संख्या में संभावित उत्पादक आयु समूह (35-64 वर्ष आयु के लोग) में जीवन की क्षति हो रही है।

खबरें और भी हैं...