पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों ने चार्ज संभाला, पर लोग हुए परेशान

पटवारियों ने चार्ज संभाला, पर लोग हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतन बढ़ोतरी और पक्का करने की मांग को लेकर ई-दिशा केंद्र के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। इस वजह से ई-दिशा केंद्र में कामकाज ठप बराबर ही है। हालांकि जिला प्रशासन ने जिले के 20 पटवारियों और 7 नवनियुक्त क्लर्कों को ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटरों की कमान सौंपी हुई है। लेकिन वे नौसीखिए होने के कारण वे सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। काम न होने की सूरत में परेशान लोग अपना काम न होने पर बैरंग ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं। करीब 1500 से अधिक लाेगों का काम न होने पर उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ा। हड़ताल से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान रोजाना हो रहा है। ई-दिशा केंद्र के कर्मचारी पिछले दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर जिले भर में बेमियादी हड़ताल किए हुए हैं। सिरसा जिला कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के पदाधिकारी पंचकूला में धरनारत हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।

ई- दिशा केंद्र में सर्वर भी नहीं चला

जिला ई- दिशा केंद्र में लगा सर्वर भी काम नहीं कर पा रहा है क्योंकि सर्वर रूम में तैनात कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल है। केंद्र में अपना काम कराने आ रहे लोगों को असुविधा न हों, इसलिए जिला प्रशासन ने बेशक अस्थायी तौर पर कुछ पटवारियों को नियुक्त किया हुआ है लेकिन ज्यादातर पटवारियों को कंप्यूटर का ज्ञान ही नहीं है। इसलिए वे कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। सर्वर नहीं चलने से संबंधित अधिकारी हड़ताली कर्मियों से संपर्क साधने का प्रयास करते रहे लेकिन हड़ताली कर्मियों का मोबाइल नो रिप्लाई ही रहा। इस वजह से काम करवाने आए लोगों को बैरंग ही जाना पड़ा। जरूरी काम सिरे न चढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को अक्षय तृतीया की वजह से सरकारी छुट्टी होने से सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इससे लोगों का कामकाज नहीं हो सकेगा।

जिले के सभी ई-दिशा केंद्रों में तैनात कर्मचारियों की हड़ताल से डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय के कामकाज ठप हैं। विशेषकर जमीन जायदाद की रजिस्ट्री, लाइसेंस, डेमोसाइल, वाहन रजिस्ट्रेशन का काम भी नहीं हो रहा है।

मांगंे पूरी नहीं होने तक जारी रखेंगे हड़ताल

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान जुगल किशोर ने बताया कि ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक ई-दिशा केंद्र के हड़ताली कर्मचारी हड़ताल जारी रखेंगे। अगर जिला प्रशासन पिछले दो बरसों से बढ़े वेतन की बकाया राशि कर्मचारियों को मुहैया करवाता और ईपीएफ लागू कर देता तो ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाते।

सिरसा। ई दिशा केंद्र में कम्प्यूटर आप्रेटराे की हडताल के कारण कार्यालय में काम करते तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारी।

ये हैं मुख्य मांगें

हड़ताली कर्मचारियों की मांगों में जो मांगें हैं उनमें दस बरसों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने और जब तक नियमितीकरण की कार्यवाही करना, समान काम समान वेतन देना, 110 कंप्यूटर प्रोफेशनल की जिला स्तरीय मांगों में पिछले दो सालों से बढ़े वेतन का भुगतान करना और ईपीएफ लागू करना शामिल है।

पटवारियों व नवनियुक्त क्लर्कों की लगाई ड्यूटी

ई-दिशा केंद्र में पटवारियों और नवनियुक्त क्लर्कों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कामकाज करवाने आए लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन काम समझने में थोड़ा समय लगता है। सर्वर भी ठीक करवा दिया जाएगा। \\\'\\\' संजय साहनी, जिला सूचना अधिकारी, एनआईसी, सिरसा

रानियां में भी हड़ताल

रानियां | तहसील कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस वजह से तहसील कार्यालय का कामकाज भी ठप रहा। कार्य न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार ने कुछ पटवारियों को कंप्यूटर का ज्ञान न होने के कारण तहसील से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं...