पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 220 ग्राम अफीम के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

220 ग्राम अफीम के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| जिलाभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक के कब्जा से 220 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान श्रवण सिंह निवासी ओटू के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक भजनदास के नेतृत्व में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान हिसार रोड पर हरियाणा बीज निगम के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक महावीर कॉलोनी की तरफ से आया। पुलिस पार्टी ने शक की बिनाह पर स्कूटी रुकवाकर युवक व स्कूटी की तलाशी लेने पर 220 ग्राम अफीम बरामद हुई।

खबरें और भी हैं...