बिजली निगम के अनुबंधित कर्मियों का धरना समाप्त
सिरसा| बिजली निगम के अनुबंधित कर्मचारियों को धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। निगम के एक्सईएन एमएल सुखीजा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि एक्सईएन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया है। इस मौके पर संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष राड के अलावा स्वर्ण सिंह, राजकुमार, रविंद्र नाथ सहित अन्य सदस्य भी थे।