पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सशक्तिकरण के लिए आगे आएं महिलाएं : मित्तल

सशक्तिकरण के लिए आगे आएं महिलाएं : मित्तल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे एक ओर सुधार कार्यक्रम प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए स्वयं ही आगे आना होगा। वह शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एक ओर सुधार कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों व अन्याय को दूर करने के लिए महिलाओं से ही सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार एक ओर सुधार कार्यक्रम पूरे हरियाणा की महिलाओं को जोड़कर चलाया। इस कार्यक्रम में सुझाव देने वाली महिलाओं की रिकार्डिंग की गई। पूरे प्रदेश में एक हजार से भी अधिक महिलाओं ने अपने सुझाव दिए तथा महिलाओं की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं की समस्याएं लगभग समान है। इसीलिए मुख्यमंत्री की ओर से जल्द से जल्द उनका समाधान करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर एसपी दीपक सहारण ने कहा कि महिलाओं के लिए महिला थाने बनाए गए हैं जिसमें महिलाएं अपनी समस्याएं रख सकती है। इसी तरह महिलाओं के लिए 1091 हेल्प लाइन नंबर भी शुरु किया गया है जिसमें महिलाएं अपनी शिकायत दे सकती हैं। इस अवसर पर एएसपी नरेंद्र बिजारणिया, प्राचार्य डाॅ. तेजा राम, सीडीपीओ वीरपाल कौर, कविता, हरमीत कौर, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. दीप, डाॅ. अनीषा, शशी सचदेवा, गीता कथुरिया, सुरेंद्र कौर, अंजना डूडी, सुमन शर्मा, नारायणी देवी, ऊषा राजपूत, कौशल्या देवी, पूनम रानी, संजू, पंकज चौधरी, प्रगति रानी, रेखा रानी, आरती बंसल, अनुराग ने सुझाव दिए। मंच संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने किया। इस अवसर पर सिटीएम डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल, प्रियंका सिन्हा, डाॅ. दर्शना सिंह, प्रो. केके डूडी उपस्थित थे।

राजकीय महिला महाविद्यालय में हरियाणा सरकार एक ओर सुधार कार्यक्रम आयोजित

सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में महिलाओं को संबोधित करते हुए सुधार कार्यक्रम प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मितल ।

खबरें और भी हैं...