पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंटीन की सिक्योरिटी राशि जमा नहीं होने पर सोसायटी ने जड़ा ताला

कैंटीन की सिक्योरिटी राशि जमा नहीं होने पर सोसायटी ने जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला नागरिक अस्पताल में बनी सरकारी कैंटीन के करीब दस दिन पूर्व हुए ठेके की राशि न भरने के चलते रेडक्रॉस सोसायटी ने कैंटीन को ताला लगा दिया। कैंटीन की अब दोबारा से बोली होगी।

नागरिक अस्पताल में मरीजों को उचित सेवाएं देने के लिए सरकारी कैंटीन बनी है। यह कैंटीन रेडक्रॉस सोसायटी के अधीन आती है। सोसायटी तीन साल के लिए कैंटीन की बोली करवाती है। जिसका हर माह ठेकेदार से किराया एडवांस वसूला जाता है। लेकिन करीब दस दिन पूर्व ही कैंटीन का ठेका हुआ था। ठेके के मुताबिक कैंटीन का एक माह का किराया 83 हजार रुपये रखा गया था, जोकि पूर्व के किराए के मुकाबले कई गुना ज्यादा था। बोली के बाद कैंटीन को खुलते दस दिनों का समय बीता था कि सोसायटी पदाधिकारी ठेके की राशि लेने पहुंचे, लेकिन ठेकेदार राशि नहीं दे रहा था।

कई गुना ज्यादा रेट पर था ठेका

अस्पताल की कैंटीन का ठेका पूर्व में 17 से 25 हजार के बीच रहा है, लेकिन इस बार ठेकेदार ने करीब चार गुणा अधिक रेट पर ठेका लिया था। ठेके से पूर्व सिक्योरिटी राशि दस दिन में जमा करवाने की बात कही थी, लेकिन ठेकेदार ने राशि जमा नहीं करवाई, जिसके बाद रेडक्रॉस सोसायटी ने कैंटीन पर ताला जड़ दिया।

दोबारा कराएंगे बोली

अस्पताल में कैंटीन की बोली करवाई थी। लेकिन समय अवधि बीतने के बाद तक उक्त ठेकेदार ने सिक्योरिटी राशि जमा नहीं करवाई। जिसके चलते कैंटीन को ताला लगा दिया है। अब जल्द ही दोबारा बोली करवाएंगे। \\\'\\\' प्रद्युमन कुमार, सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी, सिरसा।

खबरें और भी हैं...