पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव शुरू, हनुमान चालीसा पाठ

परशुराम जयंती महोत्सव शुरू, हनुमान चालीसा पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री ब्राह्मण सभा और युवा ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन गीता भवन में शाम 4 बजे हनुमान चालीसा पाठ किया गया। सभा के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। उनके साथ-साथ सभागार में मौजूद सभा के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने हनुमान चालीसा पाठ किया। महोत्सव की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आरपी शर्मा एडवोकेट व कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल शर्मा के अलावा युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान योगेश शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हाेने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर हरिओम शास्त्री, राजकुमार शर्मा कपिश, वेद प्रकाश शर्मा एडवोकेट, मनमोहन शर्मा, कालूराम शर्मा, रोशन शर्मा, सुरेश गौतम, बीडी शर्मा, निर्मल शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद मोहन गौतम, विनय शर्मा, संजीव शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा के अलावा ब्राह्मण समाज के अन्य लोग भी थे। सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और सभी का एकजुट रहने का संदेश देते हुए समाज का उत्थान करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...