पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को समर्पित भाजपा सरकार : जगदीश चोपड़ा

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को समर्पित भाजपा सरकार : जगदीश चोपड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चौतरफा विकास के लिए समर्पित है। सरकार ने किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए नई-नई योजनाएं लागू की हैं। उन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। चोपड़ा गांव जोधकां में ग्रामीण सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ निगरानी समिति के चेयरमैन हितेश खुराना के अलावा हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा, मार्केट कमेटी डिंग के चेयरमैन राजबीर गोदारा, मार्केट कमेटी सिरसा के चेयरमैन हनुमान कुंडू, सरपंच जोधकां रणधीर गोस्वामी सहित अन्य लोग भी थे। बाद में चोपड़ा ने गांव ढाणी माजरा, मोचीवाली, कुक्कड़थाना में भी गए और ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सबकी जिम्मेवारी बनती है कि जिस विकास कार्य के लिए पैसा अलॉट किया गया है वह पैसा उसी विकास कार्य में हम सबकी निगरानी में लगना चाहिए।

खबरें और भी हैं...