जरूरतमंद विद्यार्थियों को बुक बैंक से मिली किताबें
सिरसा | लॉयंस क्लब सिरसा जागृति की ओर से शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में स्थापित किए गए बुक बैंक से जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। अध्यक्ष रामकृष्ण गोयल ने बताया कि इस बुक बैंक से कीर्तिनगर, हरि विष्णु कॉलोनी, कंगनपुर रोड के रहने वाले 12 जरूरतमंद बच्चों को किताबें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई है। यह बच्चे शहर के निजी स्कूलों में कक्षा चौथी, पांचवीं, छठी व नौंवी में पढ़ते है।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों में भी बुक बैंक के कलेक्शन सेंटर स्थापित किए गए है। नोहरिया बाजार स्थित रामेश्वर ज्वेलर्स, हिसारिया बाजार स्थित रामा ऑप्टिकल्स, मॉडल टाउन के पास एंटी क्राउन होटल व बिश्नोई मार्केट में गौड़ इंस्टीट्यूट में यह कलेक्शन सेंटर बनाए गए है। इन सेंटर पर कोई भी बच्चा एवं परिवार स्वेच्छा से किताबें दान कर सकता है, जोकि अन्य जरूरतमंद बच्चों के प्रयोग में लाई जाएंगी। इस कार्य में समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर व अविनाश फुटेला का भी योगदान है। क्लब अध्यक्ष नितिन सोनी, सचिव अमित सोनी, कोषाध्यक्ष रवि गौड़, गौरव बांसल, मुकेश सर्राफ, प्रदीप मक्कड़, प्रदीप लोहिया, रजत आहुजा, संजय गर्ग, सचिन गर्ग, सुनील खौड़, सुमित सर्राफ, सुनील मेहता, सुनील बत्रा, विजय जैन आिद मौजूद थे।