पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कॉलेज छात्राओं ने जताया रोष

दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कॉलेज छात्राओं ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। महिला काॅलेज में कठु़आ व उन्नाव रेप कांड को लेकर अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग करती स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया की सदस्या।

भास्कर न्यूज | सिरसा

कठुआ, उन्नाव व गुजरात में नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना के विरोध में स्टूडेंट्स फैडरेशन आॅफ इंडिया के आह्वान पर शहर के महिला काॅलेज में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों को कठाेर से कठोर सजा देने की मांग की।

स्टूडेंट्स फैडरेशन आॅफ इंडिया की इकाई के बैनर तले राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राएं एकत्र हुई। एसएफआई इकाई सचिव महक भारती व इकाई प्रधान मनप्रीत कौर ने कहा कि अपराधियों को धर्म व सत्ता के नाम पर संरक्षण बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को बंद करवाने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। सभा में मृतक बच्चियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर खुशबू भारती, अनु, रूबी, मोनिका, आदित्य, शरणज्योत, संगम, नैंसी, पूजा, अंजू, सोनिया, भावना उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...