केजरीवाल से मिले पार्टी कार्यकर्ता
सिरसा | आम आदमी पार्टी लोकसभा सिरसा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर सिरसा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार एडवोकेट व सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा ने अरविंद केजरीवाल के साथ सिरसा जिले के संगठन विस्तार पर चर्चा की।