कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें : शर्मा
सिरसा | वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें क्योंकि आगामी चुनाव में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी। शर्मा बस स्टैंड के पास थ्री व्हीलर यूनियन के पदाधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। थ्री व्हीलर चालकों ने अपनी समस्याएं भी शर्मा को बताई। शर्मा ने आश्वासन दिया कि किसी भी थ्री व्हीलर चालक के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।