15 दिवसीय योग शिविर में सम्मानित हुए प्रेम मोदी व साधक
सिरसा | योग प्रशिक्षक प्रेम मोदी की ओर से प्रतापगढ़ में चलाई जा रही योगा कक्षाएं के सभी साधकों ने महिला पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से संगम पैलेस में चलाए जा रहे योग शिविर में भाग लिया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल योगी व इंद्रावती ने प्रेम मोदी सहित सभी साधकों का स्वागत किया और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रेम मोदी की ओर से करवाए जा रहे योग की सराहना की। प्रेम मोदी ने कहा कि योग करने से व्यक्ति तमाम बीमारियों से मुक्त हो जाता है और इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत होता है। इस अवसर पर आनंद गोयल, रेणु, प्रिया, आंचल, स्वाति, मधु, अनिल, कृष्णा भी मौजूद थे।