पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में नहीं घुस सकेंगे आउटसाइडर्स दीवारें होंगी ऊंची, कैमरों की संख्या बढ़ेगी

कॉलेज में नहीं घुस सकेंगे आउटसाइडर्स दीवारें होंगी ऊंची, कैमरों की संख्या बढ़ेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज में आगामी शिक्षा सत्र के दौरान आउटसाइडर्स काे रोकने के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए हैं। जहां एक आेर कॉलेज की चारदीवारी ऊंची की जाएगी वहीं दूसरी ओर चारदीवारी पर कंटीली तारें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

कॉलेज का माहौल बिगड़ने से रोकेंगे

कॉलेज में अक्सर आउटसाइडर्स युवक घुस आते हैं जिससे यहां का माहौल बिगड़ता है। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने बाहरी युवकों को बाहर ही रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इस संबंध में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रेम कंबोज ने सभी प्राध्यापकों के साथ मिलकर व्यापक प्लानिंग बनाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। मंथन में सामने आया कि कॉलेज की चारदीवारी छोटी है। इसलिए फैसला हुआ कि कॉलेज की चारदीवारी को ऊंचा किया जाए। प्लान बनाया गया है कि दीवार पर स्टील की कंटीली तारें लगाई जाएंगी। क्योंकि पता चला है कि बाहरी युवक दीवार फांदकर भीतर आ जाते हैं और वहीं से फरार भी हो जाते हैं। लेकिन अब एेसा नहीं हो पाएगा। कॉलेज कैंपस में सब जगह एक साथ निगाह रखने लिए सीसीटीवी कैमरा की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

पेयजल के लिए की एडवांस व्यवस्था

गर्मी के सीजन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब एडवांस व्यवस्था कर ली है। जहां एक ओर खराब पड़े सभी वाटर कूलर काे ठीक कराया गया है वहीं दूसरी ओर जरूरत अनुसार चार नये वाटर कूलर का प्रबंध किया गया है। अब विद्यार्थियों की कॉलेज में पीने के पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पानी की सभी टंकियों की सफाई भी करवा दी गई है।

पहचान पत्र साथ रखना होगा नहीं तो होगी कार्रवाई

कॉलेज कैंपस में अब सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों काे पहचान पत्र साथ रखना होगा। कॉलेज में आने वाले विजिटर्स को गेट पर ही रजिस्टर में एंट्री करनी होगी जिसमें यहां आने का कारण, समय डालना होगा। बाहरी युवक मिला तो सख्त कार्रवाई होगी।

राजकीय नेशनल कॉलेज प्रशासन ने कंटीली तार लगाने की भी तैयारी की

सिरसा। नेशनल कॉलेज की दीवार जिसे ऊंचा किया जाएगा।

अब विद्यार्थियों को नहीं होगी परेशानी

कॉलेज कैंपस में आउटसाइडर्स की एंट्री रोकने के लिए चारदीवारी ऊंची करने और दीवार पर कंटीली तारें लगाने का फैसला लिया गया है। साथ ही पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर की रिपेयर भी करवा दी गई है। \\\'\\\' डॉ. प्रेम कंबोज, प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।

खबरें और भी हैं...