पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियमितता पर हटाए चार सुपरवाइजर, पर अफसरों पर लगे रोड़ा अटकाने के आरोप

अनियमितता पर हटाए चार सुपरवाइजर, पर अफसरों पर लगे रोड़ा अटकाने के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के जिला इंचार्ज रहे मग्घर सिंह के हटने के बाद उसकी ओर से किए गए नियमों विरुद्ध कार्य और भ्रष्टाचार से पर्दा उठाना शुरू हो गया है। नव नियुक्त डीएलओ सूबेदार फौजा सिंह ने चार्ज संभालने के बाद लीग के सभी कार्यों की जांच शुरू कर दी है। जिसमें अनियमितता मिलने पर उन्होंने लीग से जुड़े 4 सुपरवाइजर भी हटाने के निर्देश दिए है, मगर बिजली निगम की ओर से एचईएसएल के किसी भी कर्मचारी को हटाने, बदलने अथवा उसकी सेवाएं समाप्त न करने की हिदायत दी जा चुकी है।

इस पर डीएलओ ने निगम के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली का खुलासा किया है। एचईएसएल के डीएलओ सूबेदार फौजा सिंह ने विद्युत निगम के एसई, निदेशक, महानिदेशक, प्रशासक एचईएसल को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट की है। पत्र में बताया गया है कि एचईएसएल में वर्षों से अनियमितताएं बरती जा रही थी। कुछ लोग लीग से अपना स्वार्थसिद्ध कर रहे थे। ऐसे लोगों की वजह से लीग और विद्युत निगम को नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी बनती है। जबकि निगम अधिकारियों द्वारा हटाने अथवा बदलने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया गया है।

डीएलओ ने एसई को संबोधित इस पत्र में बताया कि लीग के उद्देश्य व निगम के अनुबंध के अनुसार नोडल में केवल पूर्व सैनिक ही रखे जा सकते है। जबकि सिरसा जिला में 90 प्रतिशत से अधिक लोग गैर-सैनिक है। मग्घर सिंह व कुछ सुपरवाइजरों ने अपने भाई-भतीजे, भानजों, दामादों को नोडल में नौकरी दी। निगम के अधिकारियों ने तब क्यों कार्रवाई नहीं की।

खबरें और भी हैं...