युवक का अपहरण कर मारपीट
गांव बाजेकां से कुछ युवकों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट करके उसे सड़क कर फेंककर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने छात्र के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन गांव बाजेकां निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग को काम करता हूं। घायल के अनुसार सुबह करीब 9 बजे गांव साहुवाला निवासी मोनू व विक्की ने उसे फोन करके फूलकां रोड पर बुलाया। घायल ने बताया कि वह फूलकां रोड पर उनके पास चला गया और उक्त युवक किसी अन्य से बातचीत करने के लिए उसे बाइक पर बैठाकर सिरसा ले गए। आरोप है कि उक्त युवक उसे गांव खैरेकां स्थित एक खेत में ले गए और पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि उक्त युवकों ने विजय के कपड़े उतारकर उसकी डंडों से बुरी तरह पिटाई की। जब उसने शोर मचाया तो उक्त युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जाट धर्मशाला सिरसा के निकट फैंक कर फरार हो गए। घायल ने अपने साथी को फोन करके आपबीती बताई। साथी मौके पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में पुलिस ने घायल के बयान पर उक्त युवकों के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।