चाहतदीप सिंह को अनिरुद्ध कुमार मैमोरियल अवार्ड मिला
समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
भास्कर न्यूज | सिरसा
स्थानीय लार्ड शिवा ग्रुप ऑफ संस्थान का सालाना पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्यअतिथि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. यशपाल सिंगला थे और अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन साहिब राम गोदारा ने की।
समारोह के दौरान जीएनएम की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह व नर्सिंग प्रिंसिपल मधु बिश्नोई ने सभी का स्वागत किया। बाद में कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं खेलकूद में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के संयोजक जगतार सिंह चौहान केंद्र 2015 से शुरू किया गया अनिरुद्ध कुमार मैमोरियल ट्राफी अवार्ड बी.फार्म प्रथम वर्ष के चाहतदीप सिंह को मिला। बीफार्म प्रथम वर्ष सत्र 2016-17 के विक्रम और 2017-18 के सोनू ऐलावादी को संस्थान की उपस्थिति में अव्वल आने पर सुनीत सिंह मैमोरियल ट्राफी दी गई। संस्था के महानिदेशक देश कमल बिश्नोई अौर सहसंयोजक मधु बिश्नोई ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन कुलदीप शर्मा अौर शुभम सचदेवा ने किया।