राज्य स्तरीय मूकबधिर प्रतियोगिता में अमन ने जीता सिल्वर
भूना | हरियाणा डफ एंड डंब वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम के तत्वावधान में पलवल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मूकबधिर बच्चों की खेल प्रतियोगिता में भूना निवासी एवं आरके वाणी विकलांग केंद्र सिरसा के छात्र रमन कंबोज ने 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ी को पराजित करके सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में रोहतक के खिलाड़ी से महज एक अंक से गोल्ड मेडल से चूक गया। खिलाड़ी का रविवार को भूना पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर खिलाड़ी के पिता राजपाल कंबोज, प्रेम कंबोज, सुभाष कंबोज, अंग्रेज सिंह, डॉ. श्याम लाल, सुरेश कुमार आरे वाला, हैप्पी मेंहदीरत्ता, प्रवीन महता, सुरेश सरदाना, विरेंद्र गोठवाल, एडवोकेट कपिल सरदाना, प्यारे लाल शर्मा, यशपाल नारंग, राजू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।