पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान हितों को प्राथमिकता दें अफसर

किसान हितों को प्राथमिकता दें अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बीते दिवस अपने सिरसा दौरे के दौरान मार्केट कमेटी के सिरसा कार्यालय में पहुंचे, जहां चेयरमैन हनुमान कुंडु ने उनका स्वागत किया।

हनुमान कुंडु ने प्रदेशाध्यक्ष बराला को वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया और इस संबंध में उनका मार्गदर्शन भी लिया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मार्केट कमेटी का पहला दायित्व किसान हित होता है। बेहद प्रसन्नता की बात है कि हनुमान कुंडू किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। चौपटा क्षेत्र में शुरू हुए सरसों खरीद का बिक्री केंद्र इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कुंडु सहित मार्केट कमेटी के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आ रही समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करें और किसानों को परेशान करने वाले दलालों पर नकेल कसे। इसके बाद उन्होंने मंडी का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बराला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जगदीश चोपड़ा, अमन चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, रेणु शर्मा, गुरदेव सिंह राही, अमीर चंद मेहता, विक्रम चानना मौजूद रहे।

डिंग मंडी की अनाज मंडी का दौरा करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व अन्य।

डिंग मंडी का दौरा कर ली खरीद की जानकारी

डिंग मंडी |
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने डिंग मंडी की अनाज मंडी का दौरा किया और गेहूं खरीद के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ सीएम विंडो इंचार्ज हितेश खुराना, मार्केट कमेटी डिंग चेयरमैन राजवीर गोदारा व वाइस चेयरमैन मनोज खुराना ने भी किसानों से उनकी फसलों के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है ताकि किसानों की आर्थिक दशा ओर मजबूत हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के हर वर्ग की खुशहाली, अमन चैन व भाईचारा बनाने में कामयाब रही है जिस कारण प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से खुश है।

खबरें और भी हैं...