पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में मरीजों की आंखों की जांच

कैंप में मरीजों की आंखों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बैसाखी पर्व व ट्रस्ट की ओर से गांव मल्लेकां में आंखों के ऑपरेशन व मुफ्त जांच का एक दिवसीय कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर समाजसेविका सर्वजीत गगनेजा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ बलजीत सिंह एडवोकेट ने की, जबकि निर्मल सिंह सेवानिवृत्त कैप्टन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। समाजसेविका सर्वजीत गगनेजा ने कहा कि सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्य बहुत सराहनीय हैं और मानवता की सेवा करना पुण्य का काम है। शिविर में 210 लोगों के आंखों की नि:शुल्क जांच की। 48 लोगों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। रोगियों में नि:शुल्क चश्में भी वितरित किए गए। प्रदेश संरक्षक बलजीत सिंह ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से यह 283वां कैंप लगाया गया है

खबरें और भी हैं...