पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाई माह में भी नहीं पकड़ा गया मेडिकल नशा तस्कर

ढाई माह में भी नहीं पकड़ा गया मेडिकल नशा तस्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। गोदाम से पकड़ा गया नशा दिखाती सीआईए पुलिस

अनाज मंडी से पकड़ा था पौने दो करोड़ का नशा

भास्कर न्यूज | सिरसा

एसपी हामिद अख्तर ने जब से सिरसा में कार्यभार संभाला है तब से नशा पकड़ने को लेकर पुलिस लगातार सुर्खियां बटोर रही है। वहीं दूसरी तरफ ढाई महीने पहले एएसपी नरेंद्र बिजारणियां के नेतृत्व में सीआईए पुलिस की ओर से अनाज मंडी क्षेत्र पकड़े गए करीब पौने दो करोड़ रुपये के मेडिकल नशा मामले के मुख्य आरोपी सप्लायर की अभी तक सीआईए पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। जबकि उसके खिलाफ केस दर्ज हुए ढाई महीने बीत गए हैं।

मेडिकल नशे का सौदागर अमित चावला हिमाचल से मेडिकल नशा ट्रांसपोर्ट के जरिए सिरसा मंगवाता था। उसके बाद उसे गांव और पंजाब में सप्लाई करवा देता था। अमित चावला से ही गांव रोड़ी के निर्भय सिंह उर्फ एनआरआई नामक व्यक्ति ने नशे की बड़ी खेप लेकर गोदाम में छुपा रखी थी। उसकी सूचना एएसपी नरेंद्र बिजारणियां को मिल गई थी। एएसपी ने सीआईए की टीम को साथ लेकर सीएमके कॉलेज के नजदीक से निकलने वाली गली में स्थित एक गोदाम में छापा मार दिया। यहां से लाखों की संख्या में 10 प्रकार की दवाइयां नशीली पाई गई जिसमें से 3 प्रकार की दवाइयां एनडीपीएस एक्ट 21, 22 के तहत आती है। जिसमें माइक्रोलेट, एलप्रकेश और मोमोलिट शामिल थी। बाकी सभी दवाइयां ड्रग कॉस्मैटिक एक्ट 18-सी के तहत आती थी। पकड़े गए नशे की कीमत मार्केट में करीब पौने दो करोड़ रुपये आंकी गई थी।

पुलिस की डायरी में 85 गांव नशे से ग्रस्त

पुलिस की डायरी में इस समय जिले के 85 गांव नशा से ग्रस्त माने जाते हैं। जिनमें मेडिकल नशा, अफीम और स्मैक सहित हेरोइन का नशा किया जाता है। इसके अलावा शराब और चूरापोस्त अलग से। जब से जिला में युवा एएसपी नरेंद्र बिजारणियां ने नशा के खिलाफ अभियान छेड़ा। उसके बाद जिला में नशा के कारोबार में कमी आनी शुरू हा़े गई थी। अब यह जिम्मेदारी खुद एसपी हामिद अख्तर संभाल रहे हैं।

पुलिस दे रही है दबिश

सीआईए थाना प्रभारी अजय मोर का कहना है कि आरोपी अमित चावला की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। कोई ढील नहीं है। उसके ठिकाने तलाशे जा रहे है। उसने जमानत याचिका लगाई थी जो कोर्ट ने खारिज कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...