शहर के भादरा में हुई चेन छीनने के आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों के न्यायिक हिरासत में भेजा है। शहर पुलिस चेन स्नैचिंग के आरोपी गांव थिराज निवासी जगदीश व अमनदीप निवासी थिराज को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि जैन स्कूल वाली गली निवासी पिंकी सोनी प|ी सतीश कुमार गत 8 मई को भादरा बाजार से पैदल घर जा रही थी। तभी दो युवकों ने उसे धक्का देकर उससे चेन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते इस मामले के सभी आरोपियों को काबू गुत्थी को सलझा लिया। हांलाकि जिले में अभी वारदातें सुलझ नहीं रही हैं।