पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रवि हत्याकांड के दोनों आरोपी जेल भेजे

रवि हत्याकांड के दोनों आरोपी जेल भेजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज मंडी में हुए रवि हत्याकांड के दोनों आरोपियों को शहर पुलिस की एक टीम ने अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया है। पुलिस इस हत्या में संलिप्त तीनों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही है। शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश के चलते इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी रवि पुत्र तेजेंद्र की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने रवि के पिता को घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुशील पुत्र जगदीश व बंटी पुत्र कृष्ण को गिर तार किया था। शहर पुलिस दोनों को आज न्यायालय में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया है। शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने बताया कि शेष तीनों आरोपियों के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं...