पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए कुर्बानी दी थी : केवी सिंह

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए कुर्बानी दी थी : केवी सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत र| राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जहां अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य व पूर्व ओएसडी डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया।

डॉ. केवी सिंह ने कहा कि इस परिवार के सदस्य इंदिरा गांधी व खुद राजीव गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए कुर्बानी दी थी। आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आज जो देश मे सांप्रदायिक ताकते सिर उठा रही हैं व धर्म और जाती के नाम पर लोगों को लड़ा रही हैं उन ताकतों के खिलाफ सभी कांग्रेसी एकजुटता के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में देश का लोकतंत्र खतरे में है। कर्नाटक चुनाव में जिस तरह से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने लोकतंत्र की किस तरीके से हत्या करने की कोशिश की व चलते हुए राष्ट्रगान में राष्ट्रगान का अपमान करते हुए सदन से बाहर निकल गए जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से पेट्रोल, डीजल व महंगाई में आग लगी हुई हैं इस और भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं हैं लेकिन चुनावों पर ज्यादा ध्यान है क्योंकि कर्नाटक चुनाव से बीस दिन पहले तक तो पेट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि पर रोक लगाए रखी परन्तु चुनाव के तुरंत वाद पिछले 7 सात दिन से रोजाना मूल्य वृद्धि की जा रही हैं। मोदी सरकार ने लगातार 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर से लोगो की जेबों पर डाका डाल है।

खबरें और भी हैं...