सिरसा |श्री राम न्यू सतलुज स्कूल के 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अवनीत कौर ने 9.6 जीपीए एवं साहिल रावत ने 9.2 जीपीए, स्नेहा ने 8.6 जीपीए सिया ने 8.2 जीपीए प्रवेश और नवीन ने 8.0 जीपीए के साथ मैरिट हासिल की। इसके अलावा 19 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और अन्य विद्यार्थियों ने 58 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण की। इस मौके पर स्कूल संचालिका शशि सचदेवा व स्कूल के सचिव श्याम लाल सचदेवा ने बधाई दी। इसमें हिंदी के परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने पर व अंग्रेजी का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत व पंजाबी का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने पर कृष्णा चौधरी, वेणू खुराना, रविंद्र कौर को बधाई दी।