सिरसा |ग्रामीण आंचल में आरपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम भी शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा हर्षिता ने 454/500 अंकों के साथ और गणित विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवेंद्र कुमार ने 442/500 अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय व खुशबू ने 425/500 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल राजेंद्र मोंगा ने बताया कि इस सत्र में कुल 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 10 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। चेयरमैन जनकराज बिश्नोई तथा डायरेक्टर सरोज बिश्नोई ने बधाई दी।