भास्कर न्यूज. सिरसा | जिला ताईक्वांडो संघ सिरसा की ओर से 13वीं सब जूनियर ताईक्वांडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता झूंथरा वाटिका धर्मशाला में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न स्कूलों से 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बलजीत सिंह एडवोकेट बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और उन्होंने बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संघ को 5100 रुपये की राशि बतौर योगदान दिया। विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे दीपक मेहता ने 2100 रुपये का योगदान दिया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संघ के प्रधान दलीप जैन, ललित जैन, देवेंद्र मोंगा, महासचिव राजकुमार वर्मा, गुरजीत सिंह कंबोज, मदनलाल धिंगतानिया, राजकुमार, सुखराज, चिराग, रविशा भी मौजूद रहे।