हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मेलन सिरसा व हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच की ओर से श्री युवक साहित्य सदन में ‘आप बहुत याद आते हैं, सम्मान समारोह एवं लघुकथा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर से चांद वर्मा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बहुतकनीकी, सिरसा के गणित प्राध्यापक प्रो. संजीव कालड़ा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जीडी चौधरी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में डॉ. भुवनेश गोस्वामी, सुखचैन सिंह भंडारी, रेखा ‘जयमल सिंह, चांद वर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रो. रूप देवगुण व कृष्ण वर्मा एडवोकेट ने प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सम्मान समारोह में साहित्यकार एवं हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के पूर्व निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी को शॉल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं पांच हजार रुपये की नकद राशि देकर ‘डॉ. सुरेंद्र वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते आयोजक।