सिरसा | रामनगरिया नंदीशाला में श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन की ओर से एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहमदाबाद से विशेष रूप से सिरसा पहुंचे नंदू भईया महाराज ने गौ महिमा का व्याख्यान किया। समाजसेवी मदन शर्मा नोएडा वाले ने ज्योति प्रज्जवलित की। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों को नंदी सेवा के महत्त्व का श्रवण करवाते हुए नंदू भइया ने कहा कि नंदी सेवा गौ सेवा के बराबर है।
वर्तमान समय में नंदी व गोवंश की दुर्दशा बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नंदीशाला में कोई आय का साधन नहीं है, आप सभी छोटी-छोटी बचत कर इस नंदी सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान कर सकते है। उन्होंने कहा कि नंदी सेवा करने से परिवार में खुशियां आती है, लक्ष्मी प्रसन्न होती है व धन में बढ़ौतरी होती है। कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने सांसद कोटे से 11 लाख रुपये व हलोपा नेता गोबिंद कांडा ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसकी नंदू भईया व उपस्थितजनों ने खूब सराहना की। नंदू भइया ने ‘गइया मइया बहुत ही पीडि़त है गइया मइया, ‘कीर्तन की है रात गाकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उपस्थित विधायक मक्खनलाल सिंगला, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, रेणू शर्मा, कांग्रेस नेता नवीन केडिया, श्री सालासर धाम ट्रस्ट के प्रधान गोपाल सर्राफ व ट्रस्टीगण, शीश के दानी, चरणपादुका सेवा समिति, पंचमुखी सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।