पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागरिक अस्पताल के साथ अब सीएचसी व पीएचसी में भी तैनात रहेंगे गार्ड, दो कंपनियों को टेंडर अलॉट

नागरिक अस्पताल के साथ अब सीएचसी व पीएचसी में भी तैनात रहेंगे गार्ड, दो कंपनियों को टेंडर अलॉट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला नागरिक अस्पताल में अबकी बार आरक्षण के आधार पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ज्वाइनिंग होगी, क्योंकि मुख्यालय ने टेंडर को स्वीकृति देने के साथ यह दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। लेकिन सरकार की यह प्रणाली ने अस्पताल से रिलीव किए कर्मचारियों की धड़कने तेज कर दी हैं।

इधर सीएचसी व पीएचसी में भी सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारी तैनात हो सकेंगे। नागरिक अस्पताल में टेंडर जींद की कंपनी एमएस इंटरप्राइजिज को मिला है, जबकि सीएचसी व पीएचसी सेंटरों में आउटसोर्सिंग कर्मचारी भर्ती का टेंडर कैथल की एसएम कंपनी ने लिया है। आगामी 28 मई तक दोनों कंपनियों ने संबंधित सभी कर्मचारियों की तैनाती करनी है।

आउटसोर्सिंग कर्मचारी रिलीव होने के बाद से बिगड़ी थी व्यवस्थाएं, अब मिलेगी राहत

अस्पताल में मरीजों एवं डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। यह स्थिति आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रिलीव किए जाने के बाद बनी है, क्योंकि अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित 120 कर्मचारी ठेकेदार के अंडर आते हैं। इधर रिलीव किए कर्मचारियों में भी सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ रोष है। लेकिन फिलहाल जींद की कंपनी को इस बार टेंडर मिला है। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती आरक्षण के आधार पर किए जाने की शर्त रखी है। जिससे पिछले काफी सालों से कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर आरक्षण पॉलिसी की तलवार लटक सकती है।

स्वास्थ्य विभाग से हर साल होता है टेंडर

सिरसा अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारियों के अनुबंध की समयावधि 30 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को रिलीव कर दिया था। उसके बाद से अस्पताल की विभिन्न शाखा में कामकाज प्रभावित है। सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराने लगी थी। उधर कंप्यूटरों पर ऑपरेटरों की कमी से कामकाज प्रभावित है, क्योंकि अस्पताल में आउटसोर्सिंग प्रणाली से कंप्यूटर ऑपरेटर, बिजली मैकेनिक, सिक्योरिटी गार्ड, जीडीए, कारपेंटर, धोबी व सफाई कर्मी सहित 120 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। इसके अलावा जिलाभर की सीएचसी एवं पीएचसी में 175 कर्मचारी पहली बार आउटसोर्सिंग के तहत भर्ती होंगे।

नए ठेकेदारों के हाथ रहेगी स्टाफ की व्यवस्था

जिला नागरिक अस्पताल एवं फील्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति के दोनों टेंडर विभाग ने अलॉट किए हैं। वहीं इस बार आरक्षण के आधार पर कर्मचारी भर्ती किए जाने की हिदायत दी है। नए ठेकेदारों ने स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारी देने हैं। -डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन, सिरसा।

खबरें और भी हैं...