पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्क में बीजेपी कार्यालय बनाने के खिलाफ हुडा प्रशासक से मिले

पार्क में बीजेपी कार्यालय बनाने के खिलाफ हुडा प्रशासक से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा के बी-ब्लॉक स्थित राजीव गांधी पार्क में भाजपा की ओर से कथित तौर पर फिर से स्थान हड़पने की कोशिशों के खिलाफ एक प्रतिनिधि मंडल ने हुडा विभाग के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन से पंचकूला में भेंट की और इस आवंटन को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में बिशनदास मेहता, मोहनलाल सलूजा, प्रदीप सचदेवा, रमेश कामरा, सुभाष चंद्र चुघ, विशाल सचदेवा और विक्की फुटेला आदि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्य प्रशासक को बताया कि हुडा विभाग द्वारा जुलाई 2017 में भाजपा को राजीव गांधी पार्क में से 2000 वर्ग गज जगह अलॉट की गई थी, उसी समय से स्थानीय निवासियों ने इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़कर जोरदार विरोध किया था, जिसके तहत मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सिरसा दौरे के दौरान मांग-पत्र भी सौंपा गया था और मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ही आठ दिन तक चला आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। प्रतिनिधियों ने बताया कि अब उन्हें पता चला है कि सिरसा के भाजपा पदाधिकारी एक बार फिर अधिकारियों को गुमराह करके इस पार्क में यह स्थान हड़पने की साजिश कर रहे हैं। इस साजिश के तहत उन्होंने हुडा विभाग को एक प्रस्ताव दिया है और राजीव गांधी पार्क में आवंटित जगह को इसी पार्क के अगले हिस्से में शिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन को स्थानीय अधिकारियों ने मुख्य प्रशासक के पास भेज रखा है। इसलिए इस क्षेत्र के निवासियों ने मुख्य प्रशासक के पास गुहार लगाने का निश्चय किया और उनसे मिलने पंचकुला पहुंचने आना पड़ा। प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि इस पार्क में कोई-भी स्थान किसी भी सूरत में किसी को भी न दिया जाए।

खबरें और भी हैं...